Vegetable Atta Cheela Recipe for Breakfast: नाश्ते के लिए है बेहद पौष्टिक, बस कुछ मिनट में होती है तैयार

शाकाहारी आटा चीला डिश (Vegetable Atta Cheela Recipe for Breakfast): वैसे तो चीला कई  प्रकार और सामग्री से बनता है, जैसे बेसन के बने चीले, सूजी के चीले, और आटे के बने चीले आदि।  सुबह के समय आहार थोड़ा हल्का ही लिया जाता है और चीला खाने में हल्का होता है। इसलिए नाश्ते में चीला खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है क्योकि यह लाइट होने के साथ साथ हेल्दी और पौष्टिक भी है।

नाश्ता ऐसा हो जो आपको दिनभर एनर्जी दे। सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप ना करें क्योकि सुबह का ये समय आहार और एनर्जी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि आप भी चीला पसंद करते है तो एक बार वेजिटेबल आटा चीला जरूर ट्राय करे। जैसा इसका नाम वैसे ही इसमें मिलती है ढेरी सारी सब्जियां। जो स्वाद तो देती ही देती है साथ में सेहत के लिए भी गुणकारी होती है।

आज हम आपको बता रहे है पौष्टिक वेजिटेबल आटा चीला बनाने की विधि। इसके लिए आपको बेसन या सूजी की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि ये बनेगा आटे से।  तो फिर देर किस बात की आईये और जल्दी से बनाइये ये वेजिटेबल आटा चीला रेसिपी।

वेजिटेबल आटा चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • आटा     –  एक कप
  • दही       –  आधा कप
  • शिमला मिर्च      –   1 बड़ा चम्मच
  • गाजर        –    2 बड़ा चम्मच
  • अदरक    –   एक छोटा टुकड़ा (आप चाहे तो इसे छोड़ भी सकते है )
  • बींस     –       1 बड़ा चम्मच
  • दही     –   एक कप
  • प्याज   –     3 बड़ा चम्मच
  • धनिया पत्ती   –   बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर      –     आधा चम्मच
  • अजवाइन        –    आधा चम्मच
  • हरी मिर्च      –   2 हरी मिर्च
  • नमक    –    स्वाद के अनुसार

इसे भी पढ़ें:   मटर वाली क्रिस्पी गुजिया: होली के अवसर पर अपने हाथों से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी…

वेजिटेबल आटा चीला बनाने की विधि:
सबसे पहले एक कप आटा ले और इसे एक बर्तन में डालें।

फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर और अजवाइन डालकर मिला लें।  अब इस में एक कप दही और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चीला के लिए मीडियम घोल तैयार कर लें।

घोल ना तो बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला।

फिर इस घोल को थोड़ी देर के लिए रख देवे तब तक सब्जियों को पानी से अच्छी तरह साफ करके बारीक काट लें।

इसे भी पढ़ें:    Dahi Bhalla Recipe: यह चटपटा दही भल्ला अपने स्वाद से भर देगा होली में नए रंग

सब्जियों के काटने के बाद तैयार घोल में सभी कटी हुई सब्जियों, अदरक और धनिया पत्ती को मिला दें।

गैस पर तवा गर्म करें।  गर्म हो जाने पर तवे पर थोड़ा तेल लगाए।

चीला के घोल को तवे पर अच्छी तरह से फैला दें।

एक एक करके दोनों तरफ पलटते हुए अच्छी तरह से सेक कर तैयार करे।

बस, तैयार है नाश्ते के लिए गर्मा-गर्म  वेजिटेबल आटा चीला।

टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ आप इसे सर्व भी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:    व्रत में बनाए साबूदाना खिचड़ी, स्वाद में लाजवाब और खाने के बाद नहीं लगेगी व्रत में भूख

..

>> लेडीज होम परिवार की तरफ से हमारे सभी पाठको को उत्तम स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामनाएँ ….

टैग : लेडीज होममनोरंजनसेहतघरेलू नुस्खे, जानकारीखाना-खजाना