भारी खाने से हुआ पेट का आफरा, प्याज में ये चीज मिला कर चुटकी में दूर कीजिए भारीपन

भारी  खाने के बाद पेट में गैस बन जाना या पेट का आफरा हो जाना (Stomach Bloating after Heavy Meal):  कभी कभी कुछ लोग अधिक और भारी भोजन कर लेते हैं, जिस से उन्हें पेट की कई परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। बहुत से लोगों को अधिक या भारी  खाने से कोई समस्या नहीं होती और वो भारी खाने को भी आसानी से पचा जाते है।

लेकिन कुछ लोगों को इस से पेट की कई समस्याएं पैदा हो जाती है।  जैसे पेट में गैस बनना या पेट का अफारा। उम्र बढ़ने के साथ साथ यह समस्या अधिक होती जाती है, अमूमन 30 साल के बाद यह ज्यादा देखने को मिलती है। त्यौहार पर लोग कई तरह के पकवान खाना पसंद करते है, जो  परेशानी  पैदा कर देता है। अधिक  खाने से पेट फूल जाता है और आफरे (ब्लॉटिंग) की स्थिति बन जाती है।

यदि आपने भी होली के इस त्यौहार पर अधिक मात्रा में भोजन खा लिया है और  इस वजह से आपके भी पेट में गैस बन गयी है अथवा पेट का अफारा हो गया है या पेट में बहुत अधिक भारीपन महसूस हो रहा है तो घबराइए मत और ये नुस्खे अपनाए।

इसे भी पढ़ें:   सफेद ग्रेवी वाला पनीर बनाना है आसान, स्वाद ऐसा की चाटते रह जाएंगे उंगलिया


पाचन से जुडी हर परेशानी का इलाज़

प्याज को रोजाना आहार में शामिल करने से कई परेशानियों एवं बीमारियों से बचाव किया जा सकता है, क्योकि इसमें सल्फर कम्पाउंड प्रचुर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है।

प्याज को फाइबर (रेशो) का शक्तिगृह (पावरहाउस) भी कहा जाता है।  यह पेट की पाचन लिए अच्छा माना जाता है और अगर हम प्याज की सही एवं संतुलित मात्रा लेते हैं तो इसे वजन कम करने (Weight Loss) के लिए अच्छा माना जाता है।

अगर प्याज में नींबू का रस मिलाकर सलाद की तरह खाया जाए, तो इस से पाचन संबंधी हर तरह की परेशानिया दूर हो सकती है। जैसे पेट की गैस या पेट का अफारा

इसे भी पढ़ें:   हार्ट अटैक, खांसी और बुखार जैसी बीमारियां अचानक क्यों बढ़ रही हैं?


प्याज को सही तरीके से खाना 

प्याज को सलाद के रूप में खाने से पहले इन पर सबसे पहले नींबू का रस निचोड़ दें। नींबू का रस इतना हो कि इसमें प्याज पूरी तरह से भीग जाए।

यह एक बढ़िया स्टार्टर है, जिस में प्रचुर मात्रा में फाइबर (रेशे) पाए जाते है जो पाचन क्रिया को आसान बना देता है, इसीलिए प्याज और नींबू के रस को भोजन शुरू करने से पहले खाना चाहिए ताकि पेट में गैस या पेट का अफारा न हो।

इसे भी पढ़ें:   Vegetable Atta Cheela Recipe for Breakfast: नाश्ते के लिए है बेहद पौष्टिक, बस कुछ मिनट में होती है तैयार


प्याज और टमाटर का सलाद भी होता है फायदेमंद

प्याज में फाइबर और सल्फर के अतिरिक्त प्रिबायोटिक भी पाए जाते है, जो पेट के अच्छे और पाचन क्रिया के लिए उत्तरदायी बैक्टीरिया को बढ़ाते है।  इससे पाचन क्रिया के साथ साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

वैसे तो प्याज को प्रकार से खाया जा सकता हैं।  जैसे- सलाद के रूप में, चटनी के रूप में, चाट और वेजिटेबल ग्रेवी के रूप में। लेकिन यदि प्याज के साथ टमाटर और मिला ले, तो यह स्वादिष्ट के साथ साथ और बढ़िया हो जाता है। टमाटर में लाइकोपेन एक पदार्थ पाया जाता है जो भोजन को अवशोषित करने में मदद करता है। 

 यह भी ध्यान रखना जरूरी है की प्याज सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जिन लोगो को एसिडिटी की समस्या या पेट मेगस बनने या फूलने की समस्या है, तो उन्हें प्याज खाने से परहेज़ करना चाहिए।  नहीं तो समस्या और विकत हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें:   Benefits of Green Tea: ग्रीन टी के रोज सेवन से शरीर को होंगे ये 4 फायदे

..

लेडीज होम परिवार की तरफ से हमारे सभी पाठको को उत्तम स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएं  …

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी समस्त विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। हमारी पाठको को सलाह है की हमारी किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। )