लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाई सेफ्टी जींस, ब्लूटूथ नैनों डिवाइस से बनाया

स्टूडेंट्स ने  बनाई है एक सेफ्टी जींस: महिलाओं से होने वाली छेड़खानी की खबरों परेशान दिल्ली की 2 स्टूडेंट्स ने ऐसी ही सेफ्टी जींस डिज़ाइन की है। जो महिलाओ की सेफ्टी करेगी।  ये ब्लूटूथ नैनों डिवाइस तकनीक पर आधारित जीन्स तैयार मेरठ की बहू और दिल्ली में मैक्सफोर्ट स्कूल की शिक्षिका नीलम सिंह पवार की गाइडेंस में हुई है।

इस जींस का  बेस प्लान हैं कि मुसीबत आने पर महिलाएं अपने जींस में लगे बटन की सहायता से परिजन और पुलिस को सूचना भेज सकेंगी। नीलम चाहती है की कंपनियों से या सरकार से उन्हें सहयोगमिले जिससे  वो अपने प्रोडक्ट को मार्केट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च कर सके ।

यह भी पढ़े:  Women are not allowed here: दुनिया में इन 5 जगहों पर महिलाओं का जाना मना है, जाने वजह…

इस सेफ्टी जींस की खासियत जान लेते हैं –

नीलम सिंह ने बताया ये एक  स्मार्ट ब्लूटूथ जींस या एंटी रेप ब्लूटूथ जीन्स है। जिसमे बटन की शेप की एक ब्लूटूथ नैनो डिवाइस है जिसे मोबाइल फ़ोन से कनेक्ट करके रखना है। नीलम सिंह दिल्ली मैक्सफोर्ट स्कूल में साइंस डिपार्टमेंट की एचओडी है। इनके की गाइडेंस में उनके स्कूल की 2 स्टूडेंट्स कशिश और रिदिमा दयाल ने मिलकर इस सेफ्टी जींस बनाया है। जींस को बनाने में 1 महीने लगा।

यह भी पढ़े:   गर्मियों में हेल्थी रहने के लिए दिन में कितना पानी पीना है जरूरी: How Much Water to Drink Everyday

कैसे काम करेगा ये जीन्स –

जैसे ही लगे कोई मुसीबत आने वाली है तुरंत जींस के बटन को टच करे जिससे ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जायेगी और वो आपके फ़ोन से आपकी लोकेशन और एक रिस्क अलर्ट, ३ नंबर्स पर भेज देगा। ये अलर्ट आपकी फॅमिली मेंबर्स को आपके मुसीबत में होने का संकेत देगा जिससे वो आपकी लोकेशन से आपको ढूंढ़ लेंगे।

यह भी पढ़े:   Weight Loss Exercise Tips: जानिए कब रनिंग करके वजन कम करें, फायदेमंद कौनसा -सुबह या शाम?

क्या ये जींस मूवेवल और वॉशेवल है ?

जी हाँ इस बटन को रिमूव करके दूसरी जीन्स पे शिफ्ट कर सकते हैं। या फिर धोते टाइम भी इसे निकल सकते हैं। इसकी बेटरी भी काफी अच्छी है इसे  एक घंटा चार्ज करने पर यह 7 दिन आराम से फुलटाइम बैट्री बैकअप देता है। इस विमेंस सेफ्टी ब्लूटूथ जींस का उन लोगों ने प्रोटोटाइप तैयार किया है।

यह भी पढ़े:   महिलाओं की 5 प्रजनन संबंधी समस्याएँ जिनका समय पर समाधान नहीं तो हो सकती है गंभीर

कौन है ये इंनोवेटर्स  –

दिल्ली के मेक्सफोर्ट स्कूल की साइंस डिपार्टमेंट में  HOD नीलम सिंह मुलत  वेस्ट यूपी से बिलोंग करती है। इनका  का जन्म बिजनौर में हुआ। शादी मेरठ में और  मेरठ के सरधना में ही नीलम की ससुराल है। ससुराल में खेती बाड़ी  होती है। नीलम का मेरठ में आना जाना लगा रहता हैं । ये यहां भी किशोरियों  की सुरक्षा पर काम कर रही हैं। साथ ही नीलम अपने इनोवेशन में अपनी प्रिंसिपल प्रियंका भतकोटी को भी धन्यवाद देती हैं।

..

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों एवं मान्यताओं पर आधारित हैं।  लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है।  इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

टैग : लेडीज होम, ज्योतिष शास्त्र