स्थान जहाँ पर महिलाओ का जाना मना है (Places where Women are not allowed):
वैसे तो आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। आजकल महिलाए हर जगह सम्मान पाती है और इस सम्मान की हक़दार भी है। लेकिन यह जानकरी आपको हैरान कर देगी कि दुनिया में कई ऐसे स्थान भी है, जहां महिलाओं के जाने पर मनाही है। महिलाएं चाहकर भी यहां नहीं जा सकती।
वैसे तो जो स्थान हम आपको बताने जा रहे है, वो काफी फेमस पर्यटन स्थल (tourist destinations) है, लेकिन फिर भी यहाँ महिलाओं के आने पर पाबन्दी है।
यह भी जाने : एंटी वैलेंटाइन वीक 2023 : आइए जानते है एक नया ट्रेंड थोड़ाअजब – थोड़ा गजब
आइए जानते हैं दुनिया की ऐसी 6 हैरत भरी जगहों के बारें में जहां विमेंस के जाने पर मनाही है…
१. सबरीमाला मंदिर, केरल
केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध है। इस रोचक मामले में महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर बहुत बार बहस भी छिड़ गयी लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी फैसला नहीं हो पाया है। इस मंदिर में 10 – 50 वर्ष की महिलाओ का प्रवेश पर रोक है। महिलाओं के इस मंदिर में नहीं जाने की रोक के पीछे मुख्य कारण मंदिर के देवता का ब्रह्मचारी होना बताया जाता हैं।
यह भी जाने : Holika Dahan 2023: घर में शांति और धन चाहिए तो होलिका दहन के दिन न करें ये 5 काम
२. कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर राजस्थान
राजस्थान में अजमेर जिले के छोटे से शहर पुष्कर में स्थित कार्तिकेय मंदिर (Kartikeya Temple) में भी महिलाओं के जाने पर प्रतिबन्ध है। यह भगवान कार्तिकेय के ब्रह्मचारी रूप का मंदिर है। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कोई महिला यहां भूलकर भी आ जाती हैं तो उसे श्राप मिलता है। इसी कारण कोई महिला मंदिर में नहीं जाती है।
यह भी जाने : Weight Loss Exercise Tips: जानिए कब रनिंग करके वजन कम करें, फायदेमंद कौनसा -सुबह या शाम?
३. ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान
जापान में ओकिनोशिमा को एक पवित्र आइलैंड के र्रोप में देखा जाता है। यह जापानी धरोहर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल है। यहाँ की पारम्परिक शिंटो परंपरा की के कारण महिलाएं यहां नहीं आ सकती।
यह भी जाने : Exam Stress Parenting Tips: आपका बच्चा परीक्षा से घबराएं, तो अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स और बढ़ाए आत्मविश्वास
४. माउंट एथोस शहर, ग्रीस
माउंट एथोस ग्रीस का बेहद खूबसूरत शहर है। यहाँ पर महिलाओ का प्रवेश आजकल से नहीं बल्कि पूरे 1,000 साल पहले से ही निषेध है। यहां इंसानो के अलावा जानवरो की फीमेल भी नहीं आ सकती हैं। यहां सिर्फ पुरुष ही आ सकते हैं। ऐसा करने के पीछे यह भी सुन ने को मिलता है कि महिलाओं की वजह से यहां के गुरुओं के ज्ञान यात्रा का मार्ग धीमा हो जाता है।
यह भी जाने : महिलाओं की 5 प्रजनन संबंधी समस्याएँ जिनका समय पर समाधान नहीं तो हो सकती है गंभीर
५. बर्निंग ट्री क्लब, यूएस
अमेरिका में बर्निंग ट्री क्लब (Burning Tree Country) नाम का एक गोल्फ क्लब स्थित है, जिसका निर्माण सिर्फ शौक के लिए किया गया है। और तो और यहां सिर्फ पुरुष ही आ सकते हैं। यहां देश के राष्ट्रपति से लेकर देश के शीर्ष न्यायाधीश तक गोल्फ खेलने आते हैं, इसी वजह से यहां महिलाओं के आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया।
यह भी जाने : गर्मियों में हेल्थी रहने के लिए दिन में कितना पानी पीना है जरूरी: How Much Water to Drink Everyday
..
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों एवं मान्यताओं पर आधारित हैं। लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
टैग : लेडीज होम, सेहत, गर्भ ज्ञान, जानकारी, ज्योतिष शास्त्र