शादी के बाद दुल्हन के लिए कुछ सलाह (After Marriage Tips for Bride):
शादी होने साथ ही लड़की को अपना घर बार छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है। फिर अचानक ही सब कुछ बदल जाने से नए लोग और नई जगह मिलती है जो नयी दुल्हनों (ब्राइड्स) के लिए किसिस चैलेंज से कम नहीं होता। नई दुल्हन के लिए ऐसी जगह एडजस्ट करना काफी मुश्किल काम हो जाता है।
इसके साथ ही दुल्हन को अपने मायके की याद आने लगती है और लड़की अपना मायका काफी मिस करती हैं। यदि आपको भी शादी के बाद अपने मैदे की याद सता रही है, तो घबराइए मत और अपनाइये ये कुछ आसान से Marriage Tips जिनको फॉलो कर आप भी अपने परिवार के सदस्यों को पास ही महसूस कर सकती हो।
शादी के बाद लगभग लगभग सभी दुल्हन को अपने मायके की याद सताती ही है। क्योकि लड़की पहली बार ही शादी के बाद अपने घर और घरवालों से दूर जाती है, इसीलिए नयी दुल्हन अपने माँ बाप, भाई -बहन आदि सभी को मिस करती है। और एक बार शादी हो जाने के बाद दुल्हन या लड़की के लिए रोज-रोज अपने मायके जाना संभव नहीं हो पाता है।
इसलिए आज हम आपकी परेशानी (Marriage Tips) को समझते हुए बताने जा रहे है कुछ सिंपल Marriage Tips जिन्हे अपनाकर आप भी अपने मायके से दूर होने की फीलिंग्स को चुटकियों में गायब कर देंगी।
ये भी पढ़ें: Partners Birthday Celebration: पार्टनर के जन्मदिन को बनाये खास और यादगार, जाने यहाँ
फ़ोन और वीडियो कॉल द्वारा (Marriage Tips)
आजकल के इंटरनेट के ज़माने में कोई भी दूरी अब सच में दूरी नहीं रही। क्योकि सब कुछ आप अपने फ़ोन से ही कर सकते हो। इसी फ़ोन का फायदा उठाकर आप भी अपने मायके वालो की याद आने पर वीडियो कॉल करके बात कर सकती हो
वीडियो कॉल पर आप सारे घरवालों से बात कर सकते हो जिस से आपको दूर रहने का एहसास नहीं होगा। जब भी याद आये तो आपको मायके जाने के बजाय सिर्फ एक वीडियो कॉल करने जरूरत रहेगी। (Marriage Tips)
ये भी पढ़ें: Love Signs: क्या सामने वाला आप पर फिदा है, पहचाने इन 5 इशारो से
ससुराल में घुले मिले (Marriage Tips)
शादी होने के बाद नयी दुल्हन अपने आप को सिर्फ अपने कमरे तक ही सीमित कर लेती है। ऐसा नयी दुल्हन निम्न वजहों से करती है –
- पहला : नयी दुल्हन के शर्मीले स्वाभाव के कारण
- दूसरा : ससुराल वालो से तालमेल या घुल मिल नहीं पाना
- तीसरा : नयी जगह होने की वजह से असहज महसूस करना
और इन सबके कारण नयी दुल्हन अकेली पड जाती है और उसे घर की ज्यादा याद सताने लगती है।
इसके बचने के लिए: –
- नयी दुल्हन को अपने ससुराल वालों के साथ समय गुजरना चाहिए
- ससुराल वालो से सही तालमेल और ट्यूनिंग बैठानी चाहिए।
- ससुराल वालो से घुल मिल जाना चाहिए
घर जाने का प्लान बनाएं (Marriage Tips)
नए नए होने पर सबको अपने अपने घर और घरवालों की याद सताती ही है फिर भला हमारी नयी दुल्हन भला इस से कैसे बच सकती है। इसिलए जब भी आपको घर की याद सताए आप अपने घरवालों से मिलने सप्ताह या महीने में एक बार या उस से अधिक बार ससुराल वालो की परमिशन लेकर मायके जा सकती हैं।
मायके मिल आने से आपको अच्छा महसूस होगा। हालाँकि रोज रोज मायके जाना भी आपके रिश्तो के लिए अच्छा नहीं होगा पर कभी कभी ये चल सकता है। इसलिए जब भी मायके जाने का प्लान बनाये अपने पति को साथ लेकर जाने का प्लान बनाये। इससे न केवल आप दोनों पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग बढ़ेगी बल्कि दोनों परिवारों के रिश्ते भी मज़बूत होंगे। और आप को भी अपने मायके और घरवालों की अधिक याद नहीं सताएगी।
ये भी पढ़ें: Pre Wedding Tips: लड़का-लड़की शादी से पहले यह 4 काम न करें वरना विवाह में होगी मुश्किल
>> लेडीज होम परिवार यह दुआ करता है: हमारे सभी पाठको के जीवन में खुशहाली आये और आपके प्यार भरे रिश्ते हमेशा ही महकते रहे….
..
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों एवं मान्यताओं पर आधारित हैं। लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
टैग : लेडीज होम, मनोरंजन, सेहत, घरेलू नुस्खे, जानकारी