पाचन शक्ति बढ़ाने से लेकर कैंसर से लड़ने तक उपयोगी है बेर, जानिये बेर के फायदे, मगर ये लोग बेर खाने से रहे दूर

बेर के जूस के फायदे (Jujube Fruit Benefits):

बेर एक बहुत ही पौष्टिक फल है, जिसे रामायण काल में भी काफी लोकप्रियता मिली। बेर को चीनी खजूर के नाम से भी जानते है।  बेर लगभग लगभग सारी दुनिया में अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। कच्चा होने पर हरे रंग का ये फल पक जाने के बाद लाल या हल्के भूरे रंग का हो जाता है। 

बेर जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। बेर में अलग-अलग प्रकार के बायोएक्टिव पदार्थ पाए जाते हैं, जैसे- पॉलीसेकेराइड, पॉलीफेनोल्स, अमीनो एसिड, न्यूक्लियोटाइड्स, फैटी एसिड, अल्कलॉइड और डाइटरी फाइबर आदि। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होते है।  

बेर में कैलोरी की मात्रा लगभग ना के बराबर होती है, लेकिन इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। अधिक मात्रा में रेशे/फाइबर होने और कैलोरी की कम मात्रा की वजह से बेर के फायदे सेहत के लिए बहुत ही अधिक होते है। बेर में कई प्रकार के विटामिन्स पाए   जाते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मात्रा विटामिन सी की होती है।  बेर में पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों के नियंत्रण के साथ साथ शरीर के फ्लयूड अथवा इलेक्ट्रोलाइट बैंलेंस में जरूरी भूमिका निभाता है।  बेर में नेचुरल शुगर के रूप में कार्ब्स भी मौजूद होते हैं, जो एनर्जी का एक अच्छा सोर्स मन जाता हैं। 

बेर के फायदे

यदि आप नींद की कमी और चिंता जैसी परेशानियों से झूझ रहे है तो बेर का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। नींद और चिंता जैसी समस्याओं के लिए बेर का लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। हेल्थ सेक्टर की कई रिपोर्ट्स के अनुसार, बेर नर्वस सिस्टम, इम्यूनिटी और डाइजेशन या पाचक शक्ति को कई फायदे पहुंचा सकता है। 

1. मस्तिष्क के कार्य और नींद में सुधार करता है बेर 

बेर नींद की गुणवत्ता को सुधारने में काफी सहयोगी होते हैं। इसके अलावा, बेर मस्तिष्क के कार्यों में सुधार लाने या मस्तिष्क की कार्य क्षमता को भी बढ़ाने का भी काम करता है। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि बेर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट इसके अच्छे प्रभावों का कारक होते हैं। 

2. रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाना  

बेर शरीर की इम्यूनिटी और रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ावा देने में समर्थ होते हैं। एक स्टडी से यह ज्ञात हुआ की कि बेर में पाया जाने वाला लिग्निन फाइबर एक प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता हैं और ये इम्यून सेल्स के उत्पादन को तेज़ी से बढ़ावा देने का काम करता  हैं। 

3. कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में है उपयोगी 

यदि बेर का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह कैंसर सेल्स/ कोशिकाओं को पैदा होने से रोकने का काम कर सकते हैं। एक स्टडी के अनुसार बेर में पाए जाने वाले पॉलीसेकेराइड, जो प्रकार का नेचुरल शुगर होता है जिसमे एंटीऑक्सिडेंट के गुण भी पाए जाते है।  बेर में मौजूद यह पॉलीसेकेराइड न केवल फ्री रेडिकल्स को रोक सकता है बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को भी बेअसर कर सकता है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है।  

4. पाचन शक्ति में सुधार

बेर में उच्च गुणवत्ता के फाइबर पाए जाते है जो डाइजेशन में सुधार करने में आपकी मदद करते है। बेर डाइजेशन सिस्टम/ पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं और कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में काफी सहयोग करते हैं। बेर में लगभग 50 प्रतिशत कार्ब्स, फाइबर से आते हैं, जो आपकी पाचन शक्ति को अच्छा रखती हैं।  बेर चोट, अल्सर और हानिकारक बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। 

जानिए बेर से क्या हैं नुकसान?

वैसे तो अधिकतर लोगों के लिए बेर खाना सुरक्षित होता है लेकिन यदि आप एंटीडिप्रेसेंट दवा जैसे वेनालाफैक्सिन या सेरोटोनिन-नॉरपेनेफ्रिन, या कोई भी स्ट्रेस इनहिबिटर ले रहे हैं, तो आपको बेर खाने से दूरी बना लेनी चाहिए।  यदि आपने इन दवाओं के साथ बेर सेवन से परहेज नहीं किया तो शायद आपको इसके विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। फिर भी यदि आप बेर के स्वाद के मुरीद है और इन दवाओं के साथ बेर खाने पर विचार कर रहे हैं तो पहले डॉक्टर या किसी विषय विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लेंवें। 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी समस्त विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। हमारी पाठको को सलाह है की किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

 

टैग : मनोरंजनसेहतघरेलू नुस्खे, जानकारी