Holika Dahan 2023: हर साल की तरह इस साल भी लोगों को रंगो के त्यौहार होली का बेसब्री से इंतजार है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर प्रदोष काल में होलिका दहन करके अगले दिन रंगोत्सव होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।
इस दिन मनाया जाएगा होली का त्यौहार:
होलिका दहन – 7 मार्च 2023
होली का त्यौहार – 8 मार्च 2023
हमारे भारत देश में कई स्थानों पर रंगोत्सव होली, दिवाली की ही तरह होलिका दहन से शुरू होकर रंग पंचमी मतलब पूरे 5 दिन तक मनाया जाता है।
यह भी है उपयोगी : Rashifal: मकर राशि वाले रखे अपनी वाणी को मधुर, देखे क्या है आपके राशिफल में
होलिका दहन जैसे पावन पर्व के लिए जरूरी तैयारियां होलाष्टक से ही चालू हो जाती है। होली के पर्व और होलिका दहन के लिए लोग लकड़ी और उपले एक जगह इकट्ठा करके रख लेते हैं और फिर होलिका दहन पर उसमें आग लगाकर ये रंगीन त्योहार मनाया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन ये कार्य नहीं करना चाहिए…..
होलिक दहन के लिए कुछ विशेष वृक्षों की लकड़ियों का उपयोग नहीं करना चाहिए (Do not Use these tree wood for Holika Dahan):
हमारे धर्म में कई वृक्ष जैसे पीपल, बरगद, अशोक, आंवला, नीम, शमी, केला, आम और बेल को पूजा जाता है। इन वृक्षों की लकड़ियों का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठान जैसे -यज्ञ आदि कार्यों के लिए किया जाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पेड़ों की लकड़ियों का उपयोग होलिका दहन के लिए नहीं करना चाहिए।
यह भी है उपयोगी : पति की बदल देती है किस्मत, तरक्की कदम चूमेगी, यदि इन अक्षरो से शुरू है लड़की का ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नामकरण
यदि ऐसा किया गया तो पितृ और कालसर्प दोष लगता है। इन दोषों की वजह से संतान से सम्बंधित परेशानियां और खुशहाल वैवाहिक जीवन में अशांति होने लगती है। यह भी कहा जाता है की इन वृक्षों को नुकसान पहुंचाने या काटने से घर में गरीबी अथवा दरिद्रता का वास हो जाता है और बड़े से बड़ा धनवान भी कंगाल हो सकता है।
होलिका दहन के लिए ये लकड़ी ले उपयोग
होलिका दहन के लिए गूलर और अरंडी के पेड़ और टहनियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी हरे वृक्ष की जगह सूखे हुए पेड़ की लकड़ी का उपयोग किया जाना चाहिए। इस से वातावरण को भी किसी भी प्रकार की क्षति नही होगी। होलिका दहन के लिए गाय के गोबर से बने उपले या कंडो का प्रयोग किया जा सकता है, ये पर्यावरण के लिए भी अच्छा उपाय है।
यह भी है उपयोगी : Meen Rashifal Today: नौकरी में आगे बढ़ेंगे मीन राशि वाले, आप भी जानें अपना राशिफल
होलिका दहन के नियम (Rules for Holika Dahan)
-
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता की जिस दंपत्ति के केवल एक ही संतान (पुत्र) है, उन्हें होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित करने से बचना चाहिए।
-
- होलिका दहन भद्रा रहित प्रदोष काल में ही किया जाना चाहिए।
-
- इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को शाम 6:23 से लेकर 8:51 तक रहेगा
-
- नवविवाहिता पहली होली अपने मायके में मनानी चाहिए और होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।
-
- होलिका दहन के दिन किसी को पैसे उधर नहीं देने चाहिए इस से आपको आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। और दिया हुआ धन भी वापस नहीं आता।
यह भी है उपयोगी : Weight Loss Foods: खिचड़ी -एक वजन घटाने वाला आहार जो आपको रखेगा स्वस्थ
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों एवं मान्यताओं पर आधारित हैं। लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
टैग : लेडीज होम, सेहत, गर्भ ज्ञान, जानकारी, ज्योतिष शास्त्र