Foods not to Eat in Empty Stomach: इन 4 चीजों कभी न खाएं खाली पेट, पेट और लिवर पर पड़ेगा दुष्प्रभाव, यहाँ देखे

खली पेट ना खाये ये फूड्स (Foods not to Eat in Empty Stomach): जब हमारा पेट (Stomach) खाली रहता है तो यह नहीं समझे की वो बिलकुल खाली है बल्कि उसमें कई तरह की गैसें मौजूद रहती है। और हम जो भी खाते हैं उस से  पेट पर असर होता है। अगर आप भी ऐसी चीजों का सेवन खली पेट कर लेते है, जिनसे गैस अधिक बढ़ती है तो आपके पेट पर भी दुष्प्रभाव पड सकता है।

पेट के साथ साथ लिवर और किडनी पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।  सुबह के समय जब हम नींदो से उठते हैं तो अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करना पसंद करते हैं। यह हमारी आदत में शुमार है जिसके कारन सुबह खाली पेट चाय का सेवन से तो शरीर को उतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता परन्तु कॉफी के सेवन से पेट का सारा Ph संतुलन बिगड़ जाता है।

कॉफी के अलावा भी कई और ऐसे फूड्स हैं जिन को खली पेट खाने से हाज़मा बिगड़ सकता है। इसीलिए खाली पेट होने के समय भोजन का चयन सोच समझकर करना चाहिए,  खासकर सुबह के समय में क्योंकि अगर आपने कुछ गलत खा लिया तो ये आपको दिनभर परेशान करती रहेगी।

इसलिए खाली पेट किन-किन चीजों के सेवन से परेशानी हो सकती है यह जानना भी जरूरी है ;

1.कॉफी का सेवन – टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के अनुसार आजकल कई लोग कॉफी को सुबह के पेय पदार्थ के रूप में लेना पसंद करते हैं।  लेकिन यह आपके पेट के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है इसीलिए दिन की शुरुआत कॉफी से करने से बचना चाहिए।

कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है। कॉफी पीने के बाद पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) बनने लगता है। यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) खाली पेट  मौजूद रहता है  और कॉफ़ी के सेवन के बाद यह और अधिक मात्रा में बढ़ जाता है जो पेट में अफारा पैदा कर सकता है। जिसके कारण आपका पेट पूरे दिन फूला रहेगा, जो एसिडिटी और गैस्ट्रिक प्रोब्लम्स पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-  गर्मियों में हेल्थी रहने के लिए दिन में कितना पानी पीना है जरूरी: How Much Water to Drink Everyday

२. खट्टे-मीठे फल का सेवन

खट्टे मीठे फल को साइट्रस फ्रूट भी कहा जाता हैं।  जैसे – नींबू, संतरा आदि

सुबह  समय में इन फलो के खाली पेट सेवन से पेट में एसिड अधिक बनने लगता है। जो आपके पेट की Ph  को बिगड़ सकता है, जीके कारण पेट फूल जाता है और पूरा दिन परेशानी रहती है। अगर आप सुबह के समय में अधिक फलो का सेवन कर लेंगे तो इसमें फाइबर की अधिकता होने के कारण पूरा दिन भूख भी नहीं लगती।

3.मीठी चीज़ो का सेवन – कई सेहत के लिए फिक्रमंद लोग सुबह के समय में खाली पेट चाय या कॉफी के बजाय फ्रूट जूस या मीठी चीजों से अपने दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते है  चीज़ो का सेवन  लिवर (Liver) और पैंक्रियाज (Pancreas) का बोझ बढ़ा देती हैं।

इसे भी पढ़ें-  Millet Benefits for Weight Loss: बाजरा है बेहद काम की चीज, वजन डायबिटीज दोनों को करेगा कंट्रोल, होंगे ये फायदे

रात के समय आराम करने के बाद पैंक्रियाज सुबह  अपना काम करना शुरू करता है और यदि  सुबह-सुबह ही हम  मीठा ड्रिंक पीते है तो  इस पर लोड बढ़ जाता है।  और पैंक्रियाज (Pancreas) के सारे क्रिया कलापो पर असर देखने को मिल सकता है।  इसलिए सुबह के समय में विशेषकर मीठा प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज़ करना चाहिए।  नहीं तो यह सब चीज़े लिवर (Liver) और पैंक्रियाज (Pancreas) पर अतिरिक्त बोझ दाल देती हैं।

४. मसालेदार फूड का सेवन – सुबह के समय में खाली पेट मसालेदार चीजें खाने से परहेज़ करना चाहिए क्योकि इस से आपके पेट का बुरा हाल हो सकता है।  मसालेदार खाने से न केवल आपका पेट तो फूल जाएगा बल्कि मसालो में मौजूद एसिड (अम्ल) आंत को भी खरोंचना शुरू कर देगा।

आंत की लाइनिंग का डायरेक्ट कनेक्शन लिवर (Liver), किडनी (Kidney) और ब्रेन (Brain) से होता है। यही कारण  है की ये चीज़े आपके लिवर और किडनी पर भी असर करने के साथ साथ पेट की एसिडिटी को भी बढ़ा देगी।

इसे भी पढ़ें-  मुलेठी के फायदे: औषधीय गुणों से भरपूर, आंख से लेकर स्किन तक और कई रोगों है लाभदायक

लेडीज होम परिवार की तरफ से हमारे सभी पाठको को उत्तम स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएं  ……

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी समस्त विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। हमारी पाठको को सलाह है की हमारी किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। )