मुलेठी के फायदे (Benefits of Licorice Root): लीकोरिस रूट (मुलेठी) को लोग मीठी जड़ (Sweet Root) के तौर पर भी पहचानते हैं। मुलेठी खांसी को ठीक करने वाली ‘दवा’ के रूप में लोगों के बीच मशहूर है। लेकिन अभी भी लोग इसके कई सारे फायदो से अनजान हैं।
इसका स्वाद मीठा होने के कारण ही मुलेठी को मीठी जड़ कहा जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट (Antioxidant), एंटीबायोटिक (Antibiotic), कैल्शियम (Ca), ग्लाइसीराइजिक एसिड, के अलावा प्रोटीन और फैट भी पाए जाते है।
मुलेठी का आंखों की बीमारी में, मुंह के अनेक रोगो में , गले के कई रोग, स्वांस के रोगो जैसे -अस्थमा और साँस का चढ़ना, के अलावा भी हृदय रोग और जख्मो के इलाज के लिए लंबे समय से उपयोग किया जा रहा है। मुलेठी कफ और पित्त जैसे दोषों में रामबाण का काम करती है।
ये भी पढ़ें: Iron Deficiency: इन 5 इशारो से समझे शरीर में है आयरन की कमी
सूखी लकड़ी की तरह दिखने वाली मुलेठी के आयुर्वेद में कई सारे फायदे गिनाये गए हैं। तो आज हम भी पांच ऐसे ही फायदों के बारे में पड़ताल करते है :
मुलेठी के फायदे (Benefits of Licorice Root):
१. त्वचा (स्किन केयर) के लिए मुलेठी का उपयोग :
त्वचा (स्किन) की बीमारियों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होती है। मुलेठी का लेप (फैक पैक) बनाकर मुंहासों (Pimples) पर लगाने से लाभ मिलता है।
इसके अलावा मुलेठी के साथ में तिल को पीस और फिर उसमें घी मिलाकर घाव या जख्म पर लगाने से ये आसानी से ठीक हो जाते है।
ये भी पढ़ें: Weight Loss Foods: खिचड़ी -एक वजन घटाने वाला आहार जो आपको रखेगा स्वस्थ
२. आंख का इलाज हेतु प्रयुक्त :
मुलेठी का काढा बनाकर पीने से आंखों के कई रोगो में लाभ मिलता हैं। इसके लिए मुलेठी के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाकर एक चम्मच रोज शाम को खाने से आंखों की जलन मिलता है। साथ ही साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आंखों के आसपास की काली त्वचा को दूर करने के लिए मुलेठी को पानी में पीस ले फिर उसमें रूई भिगोकर आंखों पर बांधे।
३. मुंह के रोगों के लिए लाभकारी है मुलेठी:
जिनको भी मुँह के छालो की समस्या है वे मुलेठी के टुकड़े पर शहद लगाकर चूसे अवश्य ही लाभ मिलेगा। मुलेठी को चूसने से लम्बी खांसी और गले के कई रोगो में भी लाभ मिलता हैं। सूखी खांसी पाने और उसमें कफ बनाने के लिए मुलेठी को शहद के साथ दिन में 3 बार चाटना चाहिए। मुलेठी को चूसने से हिचकी की समस्या भी दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Neck Pain Symptoms: गर्दन के ये 5 दर्द न लें हल्के में, बन सकते हैं जीवन भर के लिए मुसीबत
४. कान और नाक का करे इलाज:
कान और नाक के कई प्रकार के रोगों में भी मुलेठी फायदा पंहुचा सकती है। मुलेठी और मुनक्का से पका हुआ थोड़ा सा दूध कान में डालने से कान के रोगों में लाभ होता है। 25 ग्राम मिश्री, ६ छोटी-इलायची, और 3 ग्राम मुलेठी मिलाकर बने काढ़े की 1-2 बूंद नाक में डालने से नाक के रोगों में आराम मिलता है.
५. हृदय रोग में मिलता है आराम :
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार मुलेठी का सेवन हृदय रोग में भी काफी लाभकारी है। 3-5 ग्राम कुटी हुई मुलेठी की चूर्ण को 15 से 20 ग्राम मिश्री के साथ पानी में मिलाकर रोजाना नियमित पीने से हृदय रोगों में लाभ होता है।
ये भी पढ़ें: Yoga for Diabetes: ब्लड शुगर को करे कम इन 4 योगा अभ्यास से, इंसुलिन खुद बनाएगा शरीर, कुछ दिनों में ही दिख जाएगा नतीजा
> लेडीज होम परिवार की तरफ से हमारे सभी पाठको को उत्तम स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएं
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी समस्त विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, लेडीज होम इनकी पुष्टि नहीं करता है। हमारी पाठको को सलाह है की हमारी किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। )
टैग : मनोरंजन, सेहत, घरेलू नुस्खे, जानकारी,